Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आम आदमी पार्टी मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कुछ सीटों पर सितंबर में घोषित करेगी अपने प्रत्याशी

50

भोपाल। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों से प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी सितंबर के पहले पखवाड़े में कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी, जो नेता टिकट की मांग कर रहे हैं, 15 अगस्त के बाद पार्टी उनका सर्वे कराएगी।

सर्वे में बताई जाएगी स्थिति

सर्वे में जनता में उनकी छवि और क्षेत्र में उनकी स्थिति बताएगी। उसी के आधार पर पार्टी टिकट देगी। चुनाव को देखते हुए पार्टी ने प्रदेश में बदलाव यात्रा प्रारंभ कर दी है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल अब तक 120 विधानसभा सीटों का भ्रमण कर चुकी हैं।

बदलाव यात्रा शुरू की आप पार्टी

आप पार्टी ने बदलाव यात्रा शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत रैलियां निकाली जा रही हैं, जिनमें जनता से बदलाव की अपील की जा रही है। जनता को बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में क्या चल रहा है और आप सरकार ने दिल्ली और पंजाब में जनता की जिंदगी को कैसे बेहतर बनाया है।

उधर, मप्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए संभाग, जिला, विकासखंड स्तर तक बैठकों को दौर शुरू हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है कि इस चुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा और कांग्रेस से कैसे मुकाबला करना है।

जीतने वाले चेहरों की भी तलाश

विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रदेश अध्यक्ष स्थानीय समीकरण समझ रही हैं और जीतने वाले चेहरों को भी तलाश रही हैं। अग्रवाल कहती हैं कि कुछ सीटों पर सितंबर में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। हम स्थानीय मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.