आगर-मालवा, 11 अगस्त/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन और दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जाएंगे। 31 अगस्त तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर तक किया जाएगा। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
Related Posts