Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...

राजवीर देओल का बॉलीवुड डेब्यू गदर 2 और OMG 2 के साथ दोनों फिल्म का टीजर हुआ अटैच

43

अवनीश. एस. बड़जात्या के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘दोनों ‘ में राजवीर देओल और पलोमा ढिल्लों नजर आएंगे। फिल्म के टीजर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ। टीजर को ऑनलाइन जबरदस्त प्यार और प्रशंसा मिल रही है। अभी कुछ समय पहले रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जिसके साथ फिल्म ‘दोनों’ का टाइटल ट्रैक अटैच किया गया था। अब यह फिल्म देशभर के लोगों तक पहुंचेगी क्योंकि फिल्म का टीजर अब गदर 2 और OMG 2 के साथ अटैच किया गया है। यह सप्ताहांत हिंदी सिनेमा के लिए इस साल के सबसे बड़े सप्ताहांतों में से एक है। लंबे सप्ताहांत और टिकट काउंटर पर रिकॉर्ड तोड़ प्री बुकिंग की गयी है, जो फिल्म दोनों के लिए लाभदायी साबित होगी। इससे अधिकारिक लोगों को इस फिल्म के बारे में पता चलेगा।

राजश्री प्रोडक्शन का जादू

इस फिल्म में राजवीर और पलोमा की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म आपको मासूमियत और रोमांस का एहसास दिलाएगी। फिल्म की कहानी एक शादी की है जहां दुल्हन का दोस्त देव (राजवीर) दूल्हे की दोस्त मेघना (पालोमा) से मिलता है। यह फिल्म भव्य परिदृश्य और भव्य विवाह दृश्यों से भरपूर है।अवनीश होनहार नवोदित निर्देशक होने के साथ-साथ वे प्रेम कहानियों की राजश्री विरासत को सार्थकता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

अवनीश बड़जात्या की निर्देशित फिल्म

राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने नए कलाकारों को लॉन्च करने की अपनी 75 साल की लेगेसी को बरकरार रखा है। यह प्रोडक्शन सभी स्ट्रीम्स के नई प्रतिभाओं को लॉन्च करता आया है। राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड अपनी 59वीं फिल्म ‘दोनों’ जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं। “दोनों” फिल्म का निर्देशन अवनीश एस बड़जात्या ने किया है। कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गीय राजकुमार बड़जात्या और अजीत कुमार बड़जात्या ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के लिए क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर. बड़जात्या कर रहे हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.