Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

बुजुर्गाें दिव्यांगों के लिए भूपेश सरकार का बड़ा फैसला अब एक जुलाई से खाते में आएंगे इतने रुपए

51

रायपुर। भूपेश बघेल सरकार ने निराश्रितों, बुजुर्गाें, दिव्यांगों, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ा दी है। इन्हें मासिक पेंशन की राशि 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये दी जाएगी। एक जुलाई 2023 से 22.38 लाख हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने वर्ष 2023-24 के बजट में बड़ी घोषणा करते हुए इस वर्ग को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोत्तरी की थी। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने सभी कलेक्टरों, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सभी नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बढ़ी दर पर पेंशन राशि का नियमित भुगतान करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इन पेंशन योजना में मिलेगी इतनी राशि

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब 60 से 79 आयु वर्ग के हितग्राहियों को 350 की 500 रुपये मिलेंगे। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हितग्राहियों को पूर्ववत 650 रुपये पेंशन दी जाएगी। इसी तरह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 350 के स्थान पर 500 रुपये पेंशन दी जाएगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तजन पेंशन योजना के तहत पूर्ववत 500 रुपये पेंशन दी जाएगी। राज्य योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सुखद सहारा योजना और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत अब 350 रुपये के स्थान पर हितग्राहियों को 500 रुपये मिलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.