Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

ग्वालियर में तैयार राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण 22 राज्यों में होगा मध्यभारत खादी संघ को मिला है 55 हजार तिरंगा बनाने का आर्डर

55

ग्वालियर। ग्वालियर स्थित मध्य भारत खादी संघ उद्योग के खादी के तिरंगे की मांग इस वर्ष 22 राज्यों से मिली है। इन राज्यों की सरकारी इमारतों पर ग्वालियर में निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का आरोहरण (ध्वजारोहण) किया जाएगा। संघ को 55 हजार राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का आर्डर मिला है। संघ अब तक 14,300 राष्ट्रीय ध्वज की आपूर्ति राज्यों को कर चुका है।

ग्वालियर का मध्य भारत खादी संघ उत्तर भारत में भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने वाला एकमात्र संगठन है। देश में कर्नाटक के हुबली और महाराष्ट्र के मुंबई में राष्ट्रीय ध्वज बनाए जाते हैं। संघ के सचिव रमाकांत शर्मा ने बताया कि इन दिनों तेज गति से तिरंगे बनाने का कार्य चल रहा है। इन तिरंगों को बनाने में प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है, जिससे तिरंगे का रंग फीका नहीं पड़ता है। तिरंगे के कपड़े के लिए भोपाल के पास सीहोर से कपास लाकर सूत तैयार किया जाता है। फिर सूत से कपड़ा तैयार किया जाता है, जिसकी गुणवत्ता की जांच की जाती है। इसके बाद कपड़े की रंगाई के लिए तीन रंगों की अलग अलग ड्राइंग तैयार की जाती है। ध्वज के साइज के हिसाब से उस पर अशोक चक्र बनाया जाता है।

तीन साइज के ध्वज होते हैं तैयार

खादी संघ मुख्य रूप से तीन साइज के ध्वज तैयार करता है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) के अनुसार होते हैं। झंडे को तैयार करने में एक सप्ताह लगता है। ग्वालियर में बनने वाले राष्ट्रीय ध्वज गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उप्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार आदि राज्यों में भेजे जाते हैं।

चरखा संघ के रूप में हुई थी खादी ग्राम उद्योग की स्थापना

मध्य भारत खादी संघ की स्थापना 1930 में चरखा संघ के तौर पर हुई थी। साल 1956 में मध्य भारत खादी संघ को आयोग का दर्जा मिला। 2016 में ग्वालियर के खादी संघ को बीआइएस से तिरंगा बनाने की अनुमति मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.