Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी... Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ... MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेग... बड़वानी को मिला '3D' फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर... पूर्व विधायक अरुण वर्मा की विवादित टिप्पणी: होली को बताया 'घिनौना त्योहार', भगवान विष्णु और हिरण्यकश... MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन म... बड़ी साजिश नाकाम! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था एमपी का यह बड़ा व्यापारी, 10 करोड़ न देने पर प... गोंगपा में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! पार्टी विरोधी काम करने वालों की खैर नहीं, सिवनी के इन दिग्गज पदाधि...

राहुल के भाषण के दौरान सोनिया गांधी तैयार कर रही थीं सदन का माहौल…एक इशारे पर गर्म हुए सांसदों के तेवर

24

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से जारी जातीय हिंसा को लेकर बुधवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पार्टी नीत केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी (भाजपा) सोच ने मणिपुर में आग लगा दी है।

सदन में जहां कल बुधवार को राहुल गांधी को विपक्षी गुट I.N.D.I.A की तरफ से प्रमुख चेहरे के तौर पर देखा गया, वहीं सोनिया गांधी भी पर्दे के पीछे एक्टिव मोड में नज़र आई।  दरअसल, राहुल के भाषण के दौरान सोनिया गांधी निर्देश देते हुई दिखी। राहुल को इशारों में ताकीद भी किया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा में राहुल गांधी जब भाषण दे रहे थे, तब सोनिया गांधी उन्हें समय-समय पर मार्गदर्शन करती दिखी । बात दें कि कल सदन में सोनिया गांधी राहुल के आगे की पंक्ति में बैठी उन्हें पूरे भाषण में सलाह देतीं रहीं वहीं  राहुल ने भी मां की सलाह मानते हुए भाषण पूरा किया।

राहुल से पहले संसद पहुंची सोनिया गांधी
इतना ही नहीं सोनिया गांधी राहुल के भाषण से पहले ही सदन पहुंच गई थीं। राहुल ने बुधवार को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर अपना भाषण शुरू किया था।   इस दौरान सोनिया विपक्षी नेताओं से बातचीत करती नजर आईं। जब राहुल ने बोलना शुरू किया तो सोनिया गांधी ने सीच पर बैठे बैठे ही उनका हौसलाअफजाई करना शुरू किया।

अधीर रंजन चौधरी से आक्रामकता बढ़ाने का इशारा
राहुल ने भाषण की शुरुआत माफी मांगते हुए की उन्होंने पुराने भाषण का जिक्र करते हुए स्पीकर से माफी मांगी।  सदन में जहां राहुल गांधी फ्लाइंग किस को लेकर विवादों में आ गए वहीं  सोनिया गांधी ने अपने दाहिनी तरफ बैठे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से आक्रामकता बढ़ाने का इशारा करती रही।

सोनिया गांधी के एक इशारे पर पलट गया सीन!
इतना ही नहीं  टीएमसी की महुआ मोइत्रा जैसे ही बीजेपी सांसदों के ऊपर चिल्लाने लगीं तो सोनिया गांधी के एक इशारे पर वह वापिस चली गई और  इसके बाद टीएमसी सांसद ने खुद इंडिया गठबंधन के सदस्यों को वेल से हटने और अपनी सीटों पर वापस जाने का अनुरोध किया।

राहुल ने मां के इशारे पर ही उठाई अडानी की तस्वीर
अंत में भी सोनिया के इशारे पर राहुल ने हाथ में अडानी की तस्वीर लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि रावण सिर्फ दो लोगों की बात सुनता था- पहला मेघनाद और दूसरा कुंभकर्ण. उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी सिर्फ दो लोगों की बात सुनते हैं- अमित शाह और गौतम अडानी।

सोनिया गांधी स्मृति इरानी के पूरे भाषण के दौरान कांग्रेस सांसदों को निर्देश देती रही।  इतना ही नहीं सोनिया गांधी के निर्देश पर ही कांग्रेस सांसदों ने सदन में खड़े होकर नारेबाजी भी की।

सदन में राहुल गांधी ने किया मां सोनिया का भी जिक्र
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मणिपुर मुद्दे पर  पर बोलते हुए अपनी मां का भी जिक्र किया।  राहुल ने कहा, आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है. आप देशद्रोही हैं, आप देशभक्त नहीं हैं. मेरी मां यहां बैठी है. दूसरी मां, भारत माता को वहां मणिपुर में मारा है।  राहुल गांधी ने भाषण के दौरान कहा, लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था. राम ने रावण को नहीं मारा था बल्कि रावण के अहंकार ने उसको मारा था. आप पूरे देश में केरोसिन डाल रहे हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !