Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

आटो में छूटा 2 लाख रुपये से भरा बैग ड्राइवर ने अंदर मिली पर्ची से मालिक तक पहुंचाया

45

उज्जैन। आटो चालक ने बुधवार को ईमानदारी का परिचय दिया है। आटो में बैठे कोटा के दो यात्री अपना बैग भूल गए थे। इसमें दो लाख रुपये नकद व अन्य सामान रखा हुआ था। चालक ने बैग में मिली पर्ची व रसीद पर लिखे मोबाइल नंबरों से सफर करने वाले यात्रियों का पता लगाया और दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बैग वापस सौंप दिया।

गोपाल मंदिर से दो यात्रियों को बैठाया था

आटो चालक मोहम्मद अफजल उम्र 60 वर्ष बुधवार को अपनी आटो क्रमांक एमपी 13 आर 3213 से मुरलीपुरा गया था। यहां निर्मल अखाड़ा से दो यात्रियों को गोपाल मंदिर के लिए आटो में बैठाया था। दोनों यात्री गोपाल मंदिर पर आटो से उतर गए थे। कुछ देर बाद अफजल ने अपनी आटो में बैग देखा था। बैग में दो लाख रुपये नकद व कुछ रसीद व सामान रखा था।

पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर किया संपर्क

पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर आटो चालक ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बैग मालिक धन्नालाल अहिर निवासी ग्राम रिछी रामगंज मंडी कोटा को उनका बैग सौंप दिया। अहिर ने बताया कि वह गांव के 60 लोगों को लेकर धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।

आटो ड्राइवर की इमानदारी से मिला बैग

बुधवार सुबह महाकाल बाबा के दर्शन किए थे। बैग वापस मिलने पर धन्नालाल ने दो हजार रुपये इनाम के तौर पर चालक को देना चाहे तो उसने लेने से इंकार कर दिया। चालक की ईमानदारी के कारण धन्नालाल को रुपये से भरा बैग सुरक्षित मिल गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.