Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

स्क्रीन पर देखने को मिलेगी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी शुरू हुए फिल्म के ऑडिशन

50

पाकिस्तान से इंडिया आईं सीमा हैदर ने हर तरफ से खूब सुर्खियां बटोरी है। ऑनलाइन गेम के जरिए अपने प्रेमी सचिन से मिलनी सीमा हैदर के बारे में जानने के लिए सभी बेताब हैं। कई लोगों का कहना है कि सीमा को वापस उनके देश भेज दिया जाए। वहीं, ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा और एक्टर सनी देओल, उनके प्यार का समर्थन करते हुए नजर आए। बता दें, पिछले दिनों खबर आई थी कि सीमा हैदर जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अब खबरें मिल रही हैं कि सीमा और सचिन के प्यार की कहानी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। दोनों की लव स्टोरी पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का टाइटल भी डिसाइड हो चुका है

फिल्म के लिए शुरू हुए ऑडिशन

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर जल्द ही फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म को बनाने के जिम्मा जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस ने लिया है। इस फिल्म के ऑडिशन भी पहले से शुरू हो चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन पर बनने वाली फिल्म का ऑडिशन क्लिप भी काफी वायरल हुआ है। जानी प्रोडक्शन ने ऑडिशन का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर का किरदार एक मॉडल निभा रही है। वहीं, एक और शख्स उनसे फोन पर बात करते हुए दिख रहा है।

फिल्म का टाइटल आया सामने

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने वाली इस फिल्म का टाइटल ‘कराची टू नोएडा’ है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने फिल्म को लेकर सीमा हैदर से मुलाकात भी की थी। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि सीमा को फिल्म का ऑफर देने वाले अमित जानी को जान से मारने के धमकी भी मिल चुकी है। बता दें कि सीमा हैदर से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। जिसके कारण सचिन काम पर बाहर नहीं जा पा रहे हैं। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.