Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

भूलकर भी हथेली पर न दें ये चीजें चली जाती है घर की बरकत

23

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई बातें ऐसी होती हैं, जिनका अगर ध्यान रखा जाए तो घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। इन नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होती है। जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनका प्रभाव घर की आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। अक्सर लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो मां लक्ष्मी वैसे ही प्रसन्न हो जाती हैं। दरअसल, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें हथेली पर नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

मिर्च

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी किसी व्यक्ति को सीधे हाथ पर मिर्च नहीं देना चाहिए। कहा जाता है कि अगर कोई ऐसा करता है तो उस व्यक्ति के साथ लड़ाइयां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि व्यक्ति को कभी भी हाथ पर मिर्च न दें।

नमक

कहा जाता है कि नमक न तो किसी व्यक्ति को हथेली पर देना चाहिए और न ही किसी दूसरे व्यक्ति के घर से मांगना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में दरिद्रता का वास होता है। किसी भी व्यक्ति को यदि आप नमक दे रहे हैं तो किसी कटोरी या प्लेट में रखकर दें।

रुमाल

ज्योतिष शास्त्र में रुमाल का भी जिक्र किया गया है। कभी भी हाथ में रुमाल न दें। अगर आप किसी को भी रुमाल दे रहे हैं, तो उसे कहीं पर रख दें, लेकिन हा में न पकड़ाएं। कहा जाता है कि हाथ में रुमाल देने से व्यक्ति को धन हानि का सामना करना पड़ता है।

रोटी

व्यक्ति को कभी भई रोटी हाथ में नहीं लेनी चाहिए। हमेशा रोटी प्लेट में रखकर ही परोसें। शास्त्रों में भी इस बार जिक्र किया गया है कि व्यक्ति को कभी भी हाथ में रखकर रोटी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.