Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फिल्में जिन्होंने दिए आजादी के ऐसे तराने जो आज भी भर देते हैं देशभक्ति का जोश

42

इस बार 15 अगस्त पर भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। त्योहार और खास अवसर कोई भी हो बाॅलीवुड कभी पीछे नहीं रहता है। बॉलीवुड में हर त्योहार के लिए फिल्में और गाने हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर भारतीय के दिल में एक अलग ही जगह है। इस दिन लंबी लड़ाई और कठिन संघर्ष के बाद भारत को आजादी प्राप्त हुई थी। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ कुछ ऐसे गाने सुनने को मिलते है, जो हर किसी में जोश भर दे। आज हम आपके लिए बॉलीवुड फिल्मों के कुछ ऐसे गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास तौर पर बजाया जाता है।

ये देश के वीर जवानों का

फिल्म ‘नया दौर’ का यह गाना आज भी काफी फेमस है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह गाना जरूर सुनाई देता है। इस फिल्म में दिलीप कुमार लीड रोल में नजर आए थे। इस गाने को गायक मोहम्मद रफी और बलबीर ने मिलकर गाया था। वहीं, इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी साहब ने लिखे थे।

कर चले हम फिदा

साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म ‘हकीकत’ का ये गाना बहुत पसंद किया जाता है। इस गाने को मोहम्मद रफी साहब ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। यह फिल्म भारत और चीन के युद्ध पर बनी थी।

दिल दिया है जान भी देंगे

दिलीप कुमार की फिल्म ‘कर्मा’ का ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ टाइटल सॉन्ग है। ये फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इस गाने को सिंगर मोहम्मद रफी साहब और कविता कृष्णमूर्ति ने मिलकर गाया था। इस गाने को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था।

मेरा रंग दे बसंती चोला

यह गाना अजय देवगन की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ का है। ये फिल्म साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज भी ये गाना काफी पॉपुलर है।

चक दे इंडिया

शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ का टाइटल सॉन्ग देशभक्ति के खास मौकों पर जरूर सुनने को मिलता है। यह एक शानदार फिल्म है, साथ ही इसके टाइटल सॉन्ग को भी काफी पसंद किया जाता है। चक दे इंडिया गाना मोटिवेशन से भरा हुआ है।

ऐ मेरे वतन के लोगों

‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना जब भी सुना जाता है, भावुक कर देता है। इसे स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने गाया है। यह गाना कवि प्रदीप द्वारा लिखा गया है। यह गाना 1962 में भारत-चीन युद्ध में इस देश के लिए लड़ते हुए शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में लिखा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.