Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विशेष सघन पुनरीक्षण और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा कदम: कल 26 नवंबर क... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार: उम्मीदवारों की घोषणा से कांग्रे... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी, तो दक्षिण के कई राज्यों मे... बिहार के आरा में शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो युवकों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल महाराष्ट्र सरकार का कड़ा कदम: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली रोकने के लिए संपत्ति जब्ती,... दिल्ली के प्रीत विहार में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म: कैफे में पार्टी के दौरान दो युवको... भारत-बांग्लादेश संबंधों में नरमी के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह का विवादित बयान, 16 दिसंब... पंजाब के जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी की नृशंस हत्या: मखदूमपुरा में गुरुद्वारे जा रहे युवक को हमलाव... मेरठ के आबूलेन बाजार स्थित होटल में युवती को रातभर बंधक बनाकर की गई मारपीट, चंगुल से छूटने पर बीच सड... व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए ला रहा है एक नया और शानदार कैमरा फीचर, अब फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से...

वेस्ट इंडीज ने दूसरे T20 मैच में भी भारत को हराया सीरीज पर 2-0 से बढ़त

55

 वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरा टी20 मैच भी जीत लिया है। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेल गये इस मैच मे भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम ने 7 गेंद पहले ही जीत के लिए जरुरी रन हासिल कर लिए। इस जीत के साथ वेस्ट इंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

भारत की पारी

भारत ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत एक बार फिर खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 9 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन और तिलक ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 27 रनों के स्कोर पर ईशान क्लीन बोल्ड हो गये। इनके बाद सूर्यकुमार यादव अगले ओवर में रन आउट हो गए। कप्तान हार्दिक पांडया ने 18 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की ओर से अकील, जोसेफ और शेफर्ड ने 2-2 विकेट लिए।

सीरीज में 1-0 से पीछे है टीम इंडिया

भारत ने कुलदीप की जगह रवि बिश्नोई को इलेवन में शामिल किया है। नेट प्रैक्टिस के दौरान कुलदीप को मामूली चोट आई थी। तारोबा में पहले मैच में वेस्टइंडीज ने चार रन से जीत दर्ज की थी। भारत को अगले दो मैच गयाना में खेलने हैं, जबकि सीरीज का चौथे और पांचवें मुकाबले के लिये अमेरिका जाना है।

भारत: प्लेइंग XI

1. हार्दिक पांड्या (कप्तान) 2. शुभमन गिल 3. इशान किशन 4. सूर्यकुमार यादव 5. तिलक वर्मा 6. संजू सैमसन 7. अक्षर पटेल 8. रवि बिश्नोई 9. अर्शदीप सिंह 10. मुकेश कुमार 11. युजवेंद्र चहल

वेस्ट इंडीज: प्लेइंग XI

1. रोवमैन पोवेल (कप्तान) 2. ब्रैंडन किंग 3. कायले मायर्स 4. जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर) 5. शिमरोन हेटमायर 6. निकोलस पूरन 7. रोमारियो शेफर्ड 8. जेसन होल्डर 9. अकील हुसैन 10. अल्जारी जोसेफ 11. ओबेड मैक्कॉय

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.