Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...

Gadar-2 की रिलीज से पहले वाघा बॉर्डर पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल देखिए वीडियो

30

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ जल्दी रिलीज होने जा रही है। दोनों कलाकार जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच, दोनों कलाकार शनिवार को अटारी-वाघा सीमा पहुंचे।

अमीषा ने फिल्म में अपने किरदार के मुताबिक नीला सूट पहना था। वहीं, सनी ने पीला कुर्ता पहना था और उसके साथ ऑलिव ग्रीन पगड़ी मैच की थी। सनी ने यहां फैन्स से बात भी की। नीचे देखिए फोटो वीडियो

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के बाद भांगड़ा

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के बाद दोनों ने भांगड़ा भी किया। इस दौरान उदित नारायण गाना गाते नजर आए। इससे पहले, सनी ने शुक्रवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका था। उन्हें स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रार्थना करते और कुछ प्रशंसकों के साथ पोज देते देखा गया।

फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने पिछले दिनों फिल्म के बारे में कहा था कि हम एक ऐसी कहानी को वापस लाने के लिए उत्साहित हैं, जो देशभक्ति, दिल छू लेने वाले पिता-पुत्र के बंधन और एक प्रेम कहानी का प्रतीक है। यह फिल्म सभी सीमाओं से परे है।

11 अगस्त को रिलीज हो रही है फिल्म

हाल ही में सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया था और लिखा था, ‘अपने परिवार और देश के लिए एक बार फिर से गदर मचाएगा तारा सिंह। करगिल विजय दिवस के अवसर पर आप सभी के लिए #Gadar2Trailer प्रस्तुत है। ट्रेलर अब बाहर है! गदर 2 आ रही है बड़े पर्दे पर, इस स्वतंत्रता दिवस पर। सिनेमाघरों में 11 अगस्त से।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.