Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जेयूआई-एफ की बैठक में बम धमाका 35 की मौत 150 से ज्यादा घायल

72

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर इलाके में जमीयत उलेमा इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) की बैठक में बम धमाका हुआ है। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन डॉट कॉम के अनुसार, पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इस घटना में 35 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने इलाके को घेरा

पाक मीडिया के अनुसार, ये विस्फोट जेयूआई-एफ के कार्यकर्ता सम्मेलन को निशाना बनाकर किया गया। विस्फोट दुबई मोड के पास हुआ है। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि पुलिस और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने इलाके को घेर लिया है।

एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल

जियो न्यूज से बातचीत में जेयूआई-एफ नेता हाफिज हमदुल्ला ने कहा, ‘उन्हें आज सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण नहीं आ सके।’ उन्होंने कहा कि मुझे जो रिपोर्ट मिली है कि एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। जेयूआई-एफ नेता ने कहा कि मैं विस्फोट की कड़ी निंदा करता हूं। इसके पीछे के लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि यह जिहाद नहीं बल्कि आतंकवाद है। उन्होंने कहा, ‘आज की घटना मानवता पर हमला है।’

हमदुल्ला ने मांग की कि विस्फोट की जांच होनी चाहिए। यह पहली बार नहीं जब जेयूआई-एफ को निशाना बनाया गया है। ऐसा पहले भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है। हमने इस संसद में आवाज उठाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीएम शरीफ ने दिए जांच के आदेश

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जिससे इसके पीछे के साजिशकर्ताओं का पता लगाया जा सके। डीआइजी पुलिस मलकंद रेंज नासिर महमूद सत्ती का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्मघाती हमले का पता चला है। विस्फोट के प्रकार की जांच के लिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इलाके को सील कर दिया गया है। साथ ही जांच अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि पिछले कई महीनों से पाकिस्तान में आतंकी हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। 30 जनवरी को पेशावर की एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 101 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 लोग घायल हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.