Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

जेल में बंद अनंत सिंह ने रचा इतिहास! सबसे पहले नामांकन, सबसे पहले जीत, मोकामा में जश्न का माहौल, बिहार में बड़ा उलटफेर

37

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत मिल रही है. अभी तक के आए नतीजों में एनडीए को 200-201 सीटें मिल रही हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली मोकामा की विधानसभा सीट पर एक बार फिर से अनंत सिंह का परचम लहराया है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में रहने के बाद भी अनंत सिंह करीब 29 हजार वोटों से जीते हैं.

हालांकि, आधिकारिक ऐलान बाकी है. चुनाव में अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर मैदान में थे और वोटिंग से ठीक पहले हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा, लेकिन इस जीत से अनंत सिंह ने यह साबित कर दिया है कि चाहे वो जेल में रहें या बाहर मोकामा में उनकी ही ‘सरकार’ रहेगी.

वीणा देवी दूसरे नंबर पर

मोकामा सीट के चुनाव पर नजर डाले तो आरजेडी ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा था जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज ने प्रियदर्शी पीयूष को उम्मीदवार बनाया था. चुनाव में अनंत सिंह की आंधी ने बाकी उम्मीदवारों को उड़ा दिया है. जेल जाते समय अनंत सिंह ने कहा था कि अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी. अब जनता उनकी उम्मीदों पर खरी भी उतरी है और बता दिया है कि मोकामा में छोटे सरकार ही उनका सब कुछ हैं.

चुनाव भर सियासत के केंद्र में रहे अनंत सिंह

बिहार की सियासत में अनंत सिंह का अंदाज किसी से छिपा नहीं है, जो बोलते हैं सबके सामने बोलते हैं और जो चाहते हैं उसे करते भी हैं. यही वजह रही है कि इस बार के चुनाव में अनंत सिंह राजनीति के केंद्र में रहे. चुनाव ऐलान के बाद जब नामांकन का दौर शुरू हुआ था तब भी अनंत सिंह सबसे आगे थे. जेडीयू की ओर से उन्होंने सबसे पहले नामांकन किया था और अब जीत भी पहले ही मिली है.

मतगणना से पहले ही शुरू हो गई थी जश्न की तैयारी

अनंत सिंह की सियासत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मतगणना से कई दिन पहले ही मोकामा में छोटे सरकार की जीत के बाद होने वाली जश्न तैयारी शुरू हो गई थी. अनंत सिंह ने मोकामा में करीब 50 हजार लोगों के लिए भोजन और पकवान की व्यवस्था की जा रही थी. जीत की खबर मिलते हैं उनके आवास पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है. भोज देर रात तक चलता रहेगा. भोज में कई तरह की सब्जियां, दाल, पुलाव और मिठाइयां शामिल हैं.

मोकामा में जश्न का माहौल, अनंत सिंह घर पर भोज

मोकामा में जश्न की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें उनके आवास पर हलवाई खाना बनाने में लगे हुए हैं. काउंटिंग शुरू होने के बाद से ही आवास पर ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गई थे. अनंत सिंह के समर्थक सुबह से ही आवास पर डेरा डाले हुए हैं. जीत के साथ ही अब उनको इंतजार है तो केवल अपने नेता की, जो फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.