Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नारकोटिक्स डीआईजी की कार को मारी टक्कर, ड्राइवर ने दर्ज कराया केस

42

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पदस्थ नारकोटिक्स विंग के डीआईजी की कार को दूसरी कार के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरी कार के ड्राइवर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टॉमी से हमला कर नारकोटिक्स डीआईजी की कार की हेड लाइट फोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर के खजराना क्षेत्र के रेडिसन चौराहे पर यह घटना हुई।

जहां आरक्षक सूरज यादव की शिकायत पर पुलिस ने वलेनो कार के ड्राइवर और उसके साथी पर केस दर्ज किया है। आरक्षक सूरज ने बताया कि वह नारकोटिक्स विंग में ड्राइवर है। वह शनिवार दोपहर शासकीय कार से डीआईजी महेश चंद्र जैन को साथ लेकर अरविंदो से स्टार चौराहे बायपास पर जा रहे थे। उन्होंने कार से रेडिसन चौराहा पार किया, जहां सी 21 बिजनेस पार्क एमआर 10 पहुंचे तो वलेनो कार के ड्राइवर ने तेजी से कार लाकर टक्कर मार दी। आरक्षक यादव के मुताबिक जब उस कार को रोका गया तो उसने कार आगे लाकर खड़ी कर दी।

इसके बाद वलेनो कार का ड्राइवर उतरा और अभद्र भाषा का उपयोग करने लगा, इसके बाद कार से उतरे और एक युवक ने टॉमी लेकर डीआईजी साहब को मारने का प्रयास किया और कार की हेड लाइट फोड़ दी। इसके बाद कार ड्राइवर अपनी कार लेकर भाग गए। खजराना पुलिस के मुताबिक ड्राइवर और उसके साथी को गाड़ी नंबर के आधार पर तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.