Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में छुट्टियों से भरा रहेगा नवंबर का महीना, दिवाली से लेकर गुरुपर्व तक जानें कब-कब बंद रहेंगे स... चंडीगढ़ में नवंबर की शुरुआत में भी गर्मी का अहसास, अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर— जानिए आने वाले दिनों ... मोहाली में 'आप' पार्षद के पति से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 2 करोड़ की फिरौती मांग, जान से मारने ... त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे का बड़ा कदम, चंडीग... जालंधर में बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर और फिटनेस के वाहन, बिल्डिंग मैटेरियल ढोने वाले वाहन बन रहे लोगों... नशों के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमार्टम शुरू, 5 डॉक्टरों का पैनल क... पंजाब के हाजीपुर थाने में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर मामला आया सामने, पि... पंजाब में चढ़ने लगा पारा, बठिंडा रहा सबसे गर्म— जानिए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान सीबीएसई ने जारी किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी परीक्षाए... गुड़गांव के सेक्टर-29 में सनसनीखेज वारदात, अमेरिकन एक्सप्रेस के सीनियर प्रोफेशनल पर धारदार हथियार से...

उधार दिए रुपए मांगने पर 2 दोस्तों ने गले पर मारा चाकू खून से लथपथ युवक जिला अस्पताल में भर्ती

65

बुरहानपुर। जरूरत पड़ने पर उधार दिए पांच हजार रुपये वापस मांगने पर दो दोस्तों ने युवक के गले में चाकू मार दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

चाकूबाजी की यह घटना शुक्रवार देर शाम लालबाग थाना क्षेत्र के चिंचाला में हुई थी। चाकू लगने से घायल हुए गोलू उर्फ संजय यादव ने बताया कि उसने करीब पांच साल पहले क्षेत्र के विक्की यादव और विकास यादव को 5 हजार रुपये उधार दिए थे। आवश्यकता होने पर उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने आनाकानी शुरू कर दी।

गले में चाकू से वार कर भागे आरोपित

शुक्रवार शाम फिर उसने विक्की और विकास से रुपये मांगे तो वे विवाद पर उतर आए। गुस्से में विक्की ने जेब से चाकू निकाला और गले में वार कर दोनों वहां से भाग निकले। सड़क पर खून से लथपथ पड़े गोलू को आसपास के लोगों ने उठाया और स्वजन को सूचना दी। उन्होंने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद से चिंचाला क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.