Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अब कोई नहीं बचा सकता SDM Jyoti Maurya की नौकरी! 32 पन्ने की डायरी के पन्ने उगलेंगे 33 करोड़ के लेनदेन का राज

40

प्रयागराज: sdm jyoti maurya suspended पीसीएस अधिकारी बनने के बाद पति से बेवफाई करने वाली एसडीएम ज्योति मौर्य की मुसीबत बढ़ने वाली है। दरअसल जांच कमेटी ने पति आलोक मौर्य की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। अब जांच कमेटी ने ज्योति मौर्य पर लगे आरोपों की जांच तेज कर द है। वहीं, जांच कमेटी ने ज्योति और उनके पति आलोक मौर्य को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जांच कमेटी ने ज्योति मौर्य के 6 अलग-अलग बैंक खातों का ब्योरा मांगा है। उन पर पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार करके अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है। आलोक मौर्य की ओर से दी गई शिकायत में 32 पन्ने की डायरी भी शामिल है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी जांच कमेटी को सौंपे हैं। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने जो डायरी सौंपी है, उसमें 33 करोड़ से अधिक के लेनदेन का ब्योरा है। जांच कमेटी ने लखनऊ के कुछ कार्यालयों से दस्तावेज भी जुटाए हैं। इस मामले में शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त प्रयागराज ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी को 15 दिनों के अंदर जांच पूरी करनी है।

ज्योति के पति आलोक ने उनके खिलाफ अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि ज्योति ने अपनी नौकरी के दौरान रुपयों का लेनदेन किया है, जिससे भ्रष्टाचार फैला है। इस मामले की जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे। गठित जांच कमेटी में प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहां की एसीएम फर्स्ट को भी शामिल किया गया है।

साल 2010 में हुई थी शादी

ज्योति मौर्य वाराणसी की रहने वाली हैं। साल 2010 में उनकी बछवल के आलोक मौर्य से शादी हुई थी. 2015 में दोनों की जुड़वां बेटियां हुईं। 2016 में ज्योति मौर्य ने पीसीएस परीक्षा पास की। फिलहाल मौर्य दंपती के बीच विवाद चल रहा है। ज्योति मौर्य ने भी पति आलोक और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल दोनों का केस कोर्ट में है।

मुसीबत में पति आलोक

आलोक मौर्य की भी मुश्किलें बढ़ रही हैं। ज्योति ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, साथ ही आलोक की भाभी शुभ्रा मौर्य ने भी देवर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इसमें आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया. ससुराल वाले रुपयों के लिए मारपीट करते थे। कई बार पुलिस को तहरीर दी। बीते दिनों सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और केस दर्ज किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.