Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मलेशिया पाम तेल निर्यात बढ़ाएगा सोया तेल आंशिक सुधरा मूंगफली तेल में तेजी

50

इंदौर। मलेशिया में ताजा सर्वे के आधार पाम तेल का स्टाक पांच महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर जाने का अनुमान है। बढ़ते निर्यात केे बीच तेज उत्पादन के चलते स्टाक में जुलाई के मुकाबले 4.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी जा रही है। मलेशिया पाम आइल बोर्ड ने शुक्रवार को पाम तेल निर्यात बढ़ाने की बात भी कही। अनुमान जताया गया कि एक साल पहले के 15.72 मिलियन टन से बढ़कर 16 मिलियन टन हो सकता है।

मजबूत साप्ताहिक निर्यात के समर्थन से सीबीओटी सोयाबीन ऊंचे स्तर पर बंद हुआ। वहीं केएलसीई 41 अंक प्लस पर कारोबार करती देखी गई। इधर, घरेलू बाजार में नीचे दामों पर सोया तेल में उपभोक्ता मांग का दबाव बढ़ने और प्लांटों की कम दामों पर बिकवाल घटने से सोया तेल के घटते दामों में रुकावट आई है। इसके साथ ही सोया तेल इंदौर आंशिक सुधरकर 955-960 तथा पाम तेल 925 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। वहीं मूंगफली तेल में भी लेवाली जोर पकड़ने और गुजरात तरफ से आवक में कमी के कारण भाव में तेजी रही। मूंगफली तेल इंदौर 30 रुपये बढ़कर 1900 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया।

यूएसडीए ने चीन को 134,000 टन अमेरिकी सोयाबीन की बिक्री की पुष्टि की है। अमेरिकी सोयाबीन का साप्ताहिक निर्यात मार्केट की अपेक्षाओं के ऊपरी स्तर के करीब 2.721 मिलियन टन रहा। यूएस सोयाबीन की पैदावार 50.5 बुशेल प्रति एकड़ होने का अनुमान लगाया है, जो यूएसडीए के नवीनतम अनुमान 52.0 बुशेल प्रति एकड़ से कम हैं। देश में सोयाबीन की आवक एक लाख 80 हजार बोरी की रही। इसमें से मध्य प्रदेश में एक लाख बोरी की बताई गई। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन 5100, एवरेज 4850-4950, सरसों निमाड़ी 6300-6500, राइडा 4800-5150 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1900, मुंबई मूंगफली तेल 1860, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 955-960, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920, इंदौर पाम 925, मुंबई सोया रिफाइंड 960, मुंबई पाम तेल 865, राजकोट तेलिया 2990, गुजरात लूज 1900, कपास्या तेल इंदौर 930 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – रुचि 5040, एमएस साल्वेक्स 5075, नीमच प्रोटीन 5125, धीरेंद्र 5130, श्रीमहेश आइल 5075, बंसल 5150, मित्तल 5100, सूर्या 5075, प्रेस्टीज 5100, प्रकाश 5100, खंडवा 5050, सांविरया इटारसी 5080, स्नेहिल सोया देवास 5100, अंबिका कालापीपल 5075, आइडियल लक्ष्मी देवास 5000 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1750, बुरहानपुर 1750, अकोला 2650 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.