Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

शिवभक्ति में मातृशक्ति भी हुई लीन आस्था यात्रा के स्वागत में

0 52
शिवभक्ति में मातृशक्ति भी हुई लीन
आस्था यात्रा के स्वागत से
सचिन यादव और अरूण यादव हुए अभिभूत
आशापुरी मंदिर में किया त्रिवेणी का रोपण
भोपाल/03 अगस्त 2023/, म.प्र. के कृषि मंत्री रहे विधायक सचिन यादव और पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने आज गुरूवार को प्रातः ग्राम बिटनेरा में भगवान भोलेनाथ का विधिवत् पूजन अभिषेक कर संतोषी माता और नाग मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आस्था यात्रा का श्रीगणेश किया । श्रावण मास की इस पवित्र आस्था यात्रा के हर गॉव में पहुंचने पर शिवभक्ति में मातृशक्ति भी लीन हुई । सचिन यादव और अरूण यादव के साथ आस्था यात्रियों का सभी गॉवों में महिलाओं ने अपूर्व उत्साह के साथ स्वागत किया । आस्था यात्रा में साथ चलते हुए ग्रामीण महिलाओं ने स्वागत गान के साथ भगवान भोलेनाथ के भजन भी गाए । भगवान भोलेनाथ के भक्तिमय गीत संगीत पर ग्रामीण महिलाओं के साथ सचिन यादव भी झूमकर नाचे । सचिन यादव और अरूण यादव युवाओं के साथ भी जमकर नाचे । सचिन यादव ने मुलठान के आशापुरी मंदिर में त्रिवेणी का रोपण किया ।
पशुपालकों, सपेरों, महिलाओं और मुस्लिमों ने किया स्वागत
बिटनेरा, हीरापुर और मुलठान में पशुपालकों के साथ ही सपेरों और मुस्लिमों ने भी सचिन यादव, अरूण यादव और आस्था यात्रियों का स्वागत किया । अदलपुरा में मुस्लिम समाज के सदर आसिफ खॉन ने सचिन यादव का फलों से तुलादान किया । यहॉ पर आरिफ हजारी, आरिफ खॉन, इसराईल मंसूरी , जाकिर खॉन, सजाउद्दीन मंसूरी, सलीम मेवाती और गुलाम मंसूरी के साथ ग्रामीणों ने सचिन यादव का भव्य स्वागत किया । मूलठान में महिलाओं ने भी सचिन यादव और अरूण यादव का स्वागत किया । सचिन यादव ने बताया कि हर स्थान पर आस्था यात्रियों का सर्वहारा वर्ग द्वारा भव्य और आत्मीय स्वागत किया जा रहा है । मैं आस्था यात्रा के स्वागत से अभिभूत हूॅ ।
इसके पूर्व बुधवार को सायंकाल में आस्था यात्रा के बिटनेरा आगमन पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया । अभिषेक पाठक और अतुल पाठक ने सचिन यादव का श्रीफल से तुलादान भी किया । पूरे रास्ते 7 स्थानों पर ग्रामीणों ने सचिन यादव का तुलादान किया । रात्रि विश्राम स्थल पर भजन संध्या का आयोजन हुआ । इस आस्था यात्रा के सगुर भगुर से बिटनेरा तक 22 किमी का सफर तय करने में लगभग 11 घण्टे से अधिक का समय लगा ।
दूसरे दिन गुरूवार को यह आस्था यात्रा सुबह हीरापुर से होते हुए दोपहर में मुलठान पहुॅची । यहॉ पर आस्था यात्रा के विराम के साथ दोपहर का भोज हुआ । आज गुरूवार को 19 किमी की यह आस्था यात्रा डेडगॉव उटावद, उमरिया होते हुए रात को बोरावां पहुॅचेगी । यहॉ पर भोजन के बाद आस्था यात्री रात्रि विश्राम करेंगें । बोरावां में भजन संध्या का भी आयोजन होगा
Leave A Reply

Your email address will not be published.