Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्कूल जा रहा 9 वर्षीय छात्र कुएं में गिरा 25 फीट गहरे पानी में डूबने से मौत

48

सागर। ग्राम पिपरिया पाठक में एक 9 वर्षीय मासूम छात्र की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। कुएं में 25 फीट पानी भरा हुआ था, जिसमें वह डूब गया। छात्र छोटे भाई के साथ स्कूल जा रहा था। वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। उसके भाई ने पिता को जानकारी दी, लेकिन तब तक छात्र की जान जा चुकी थी।

मृतक के पिता मुकेश दुबे ने बताया कि उनका बेटे का नाम विवेक दुबे था। वह 9 साल का था। वह गांव के ही शासकीय प्राथमिक शाला पिपरिया पाठक में कक्षा चौथी का छात्र था। वह छोटे भाई जय के साथ दोपहर करीब 2:30 बजे स्कूल से घर आया था। वह खाना खाने के बाद भाई के साथ ही स्कूल जा रहा था।

कुएं कूद कर पिता ने निकाला शव

हरिजन मोहल्ले में मंदिर के पास बने कुएं के पास से दौड़ते समय विवेक गिर गया। भाई को कुएं में गिरता देख जय ने घर आकर मुझे इस बात की जानकारी दी। मैंने कुएं में छलांग लगाकर विवेक को बाहर निकाला। विवेक तब तक जान जा चुकी थी। महाराजपुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.