Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे के दगडूशेठ मंदिर में की पूजा-अर्चना

58

पुणे:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। दिल्ली से पुणे पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी शिवाजी रोड स्थित इस प्रसिद्ध गणेश मंदिर में पहुंचे। मंदिर के न्यासियों ने बताया कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने इस पद पर रहते हुए मंदिर के दर्शन किए तथा वहां पूजा-अर्चना की। कुछ पूर्व राष्ट्रपति पद पर रहते हुए तथा बाद में, पूर्व प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक नेता 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

दगडूशेठ हलवाई मंदिर का प्रबंधन श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट करता है और यह राज्य के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है तथा श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां विराजमान देवता मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। फखरुद्दीन अली अहमद राष्ट्रपति पद पर रहते हुए मंदिर आए थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर तथा आई के गुजराल पद पर न रहने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी यहां दर्शन करने आए थे जबकि शंकर दयाल शर्मा राष्ट्रपति पद का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद मंदिर में आए थे।

हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राकांपा प्रमुख शरद पवार, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंदिर के दर्शन किए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। ट्रस्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पंडित भीमसेन जोशी, बिस्मिल्लाह खान और लता मंगेशकर ने भी इस मंदिर के दर्शन किए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.