Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

भाजपा नेता के बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी गर्लफ्रेंड इसिलए की थी आत्महत्या

63

ग्वालियर। भाजपा नेता बंटी सोलंकी के बेटे हर्षवर्धन सोलंकी ने अपनी गर्लफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी। उसने खुद को अवैध पिस्टल से गोली मार ली थी। उसकी गर्लफ्रेंड ही उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। उसे ब्लैकमेल कर रुपये मांग रही थी। इससे त्रस्त होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में अब सिरोल थाना पुलिस ने आरोपित युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत विंडसर हिल्स हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले भाजपा नेता बंटी सोलंकी के 22 वर्षीय बेटे हर्षवर्धन सोलंकी ने 1 जून को अपने ही घर में अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में शुरू से ही थाटीपुर इलाके में रहने वाली अंशिका शर्मा का नाम सामने आ रहा था। वह हर्षवर्धन की गर्लफ्रेंड है। कुछ देर पहले फोन पर बात भी हुई थी। उसके मिस्ड काल भी मोबाइल पर हैं। इसके बाद हर्षवर्धन की मां कुसुम सोलंकी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने इस युवती का नाम लिखते हुए बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था- अंशिका ने उसे मरने के लिए मजबूर किया। वह गिड़गिड़ाता रहा, रोता रहा, लेकिन वह धमकाती रही। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद इस मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही थी। स्वजनों ने भी पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत की। शिकायती आवेदन की जांच के बाद इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.