Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

MP BJP: ग्वालियर में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक डेढ़ हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे

38

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सुझाव पर होने वाली इस बैठक में लगभग डेढ़ हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी विधायक-सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले 19 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा और बूथों की मजबूती पर चर्चा की गई थी।

संभावना है कि इस बैठक में शाह भी मौजूद रहेंगे। उनके अलावा मप्र चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक की तिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच विचार विमर्श के बाद घोषित की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो सौ सीटों पर जीत का संकल्प लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को इस दिशा में काम करने और 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के लिए टिप्स दिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। ग्वालियर -चंबल में भाजपा की स्थिति कुछ कमजोर आंकी जा रही है।यही वजह है कि बैठक के लिए ग्वालियर का चयन किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.