Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

प्रदेश में शिवराज सिंह ही हमारे नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कटनी में कहा

25

कटनी। बरही तहसील के मेला प्रांगण में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सोमवार की शाम को केंद्रीय मंत्री व भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे, बेरोजगारों को भत्ता देंगे लेकिन सब झूठ निकला। अब फिर झूठ के सहारे कांग्रेस चुनाव में उतर रही है।

तोमर ने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमारे नेता हैं। मणिपुर की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि तीन दिन तक गृहमंत्री खुद वहां रुके थे और प्रधानमंत्री भी बयान दे चुके हैं। जिले के भाजपा नेताओं के कांग्रेस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा से कांग्रेस में जाने वालों की संख्या कम है, बल्कि कांग्रेस से भाजपा में आने वालों की संख्या अधिक है।

18 मार्च को टोडरमल जयंती पर रहेगा ऐच्छिक अवकाश

प्रदेश में अब 18 मार्च को टोडरमल जयंती पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए। इसके पहले तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस तेजा दशमी पर 24 सितंबर 2023 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी को वर्ष में तीन ऐच्छिक अवकाश लेने की पात्रता रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.