Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

घर में घुसकर ग्रामीणों और मवेशियों पर हमला कर रहा तेंदुआ सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं वन विभाग

29

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत परसापानी के ग्रामीण इन दिनों दहशत में जीवन गुजारने मजबूर हैं। अंधेरा होने के बाद जंगल से आकर तेंदुआ घर में घुसकर ग्रामीणों और मवेशियों पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों में तेंदुए का इस कदर खौफ है कि शाम होने के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। गांव में सन्नाटा पसर जाता है। इन दिनों धान फसल की बोनी का काम चल रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण जंगल से लगे अपने खेत-खलिहानों में जाने के लिए डरते हैं।

तेंदुआ जंगल से निकलकर ग्रामीणों के घर में घुसकर लगातार ग्रामीणों और मवेशियों पर हमले कर रहा है। ग्राम परसापानी के ग्रामीणों ने बताया कि 27 जुलाई की शाम को ग्रामीण संजय यादव 35 वर्ष के घर में तेंदुआ घुस गया था। उसने हल्ला मचाकर तेंदुआ को भगाने का प्रयास किया ताे तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ का पंजा लगने से वह घायल हो गया। 27 और 28 जुलाई की दरम्यानी रात ग्रामीण मुरारी ग्वाल के घर में घुसकर तेंदुआ गाय के दो बछड़ों को उठाकर ले गया। इसके पूर्व तेंदुए ने इन बछड़ों की माता गाय को घायल कर दिया था, जिसका उपचार अभी तक चल रहा है।

वहीं कुछ दिन पूर्व तेंदुआ गांव के बृजलाल मरकाम के सूअर को उठा ले गया। गांव के ही गोपीचंद मेश्राम की गाय और मुर्गियों का भी तेंदुआ शिकार कर चुका है। तेंदुए के लगतार हमले से ग्रामीण दहशत में है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी आवश्यक उपाय नहीं कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को सचेत रहने की बात कहकर चले जाते हैं। ग्रामीण संजय यादव उप स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद स्वस्थ हैं। ग्रामीणाें का कहना है कि गांव में तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की घटनाएं घटित हो रही है। इसके बाद भी वन परिक्षेत्र बिरगुडी के अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीणों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इससे लोगों में आक्रोश हैं।

पेट्रोलिंग करने कहा है

बिरगुड़ी वनपरिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने इस मामले में कहा कि ग्राम परसापानी में तेंदुआ आने की शिकायत मिलने के बाद मैंने वन विभाग के कर्मचारियों को पेट्रोलिंग करने कहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.