Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

Sawan Purnima 2023: दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी सावन पूर्णिमा बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

34

Sawan Purnima 2023: इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के महीने में भक्त, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के कार्य करते हैं। सावन माह में कुछ तिथियां काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मासिक शिवरात्रि, प्रदोष, सावन पूर्णिमा, सावन अमावस्या सावन की खास तिथियां हैं। इस बार सावन 59 दिनों का होने के कारण 2 पूर्णिमा और 2 अमावस्या पड़ रही हैं। जिसके कारण इन तिथियों पर लोगों को पूजा-पाठ, स्नान-दान कर पुण्य कमाने का दोगुना मौका मिलेगा। इस सावन पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह पूर्णिमा अधिक मास में पड़ रही है।

शुभ योगों में होगी सावन पूर्णिमा

अधिक मास शुरू हो चुका है, जो कि 16 अगस्त तक चलेगा। इस कारण सावन का महीना 59 दिनों का है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने की पहली पूर्णिमा 1 अगस्त को पड़ रही है। सावन पूर्णिमा तिथि 1 अगस्त को सुबह 05 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रही है, जो कि 2 अगस्त को सुबह 01 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, सावन अधिक मास पूर्णिमा व्रत 1 अगस्त 2023, मंगलवार को रखा जाएगा। सावन का मंगलवार होने के कारण इस दिन मंगला गौरी व्रत भी होगा।

पूर्णिमा के दिन 2 बेहद ही शुभ योग बन रहे हैं। सावन पूर्णिमा के दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग बनेगा। वहीं, उत्तराषाढ़ नक्षत्र भी रहेगा। इन योगों में पूजा-पाठ करना शुभ फल देता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.