Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संभाजी भिड़े के बयान पर बवाल जारी फडणवीस बोले- उनका बीजेपी से संबंध नहीं

27

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर संभाजी भिड़े के विवादित बयान से माहौल गरमा गया है। भिड़े के बयान की प्रदेश में निंदा हो रही है। इस बयान के खिलाफ अमरावती में केस दर्ज किया गया है। अब डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है।

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मैं संभाजी भिड़े के बयान की निंदा करता हूं। महात्मा गांधी राष्ट्रपति हैं। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के अग्रणी नेता के रूप में देखा जाता है। उनके खिलाफ इस तरह का बयान अनुचित है। लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘संभाजी भिड़े का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उनका अपना संगठन है। इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है। जिस तरह से कांग्रेस के लोग इसे लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्हें ऐसा तब करना चाहिए। जब राहुल गांधी वीर सावरकर के खिलाफ बोलते हैं।’

संभाजी भिड़े ने क्या है?

संभाजी भिड़े ने कहा कि महात्मा गांधी के पिता मुस्लिम थे। करमचंद गांधी मोहनदास के असली पिता नहीं हैं। भिड़े ने कहा, वह एक मुस्लिम जमींदार के बेटे थे। इतना ही नहीं, संभाजी भिड़े ने दावा किया कि मोहनदास की देखभाल और शिक्षा मुस्लिम माता-पिता ने की थी। इस बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने आक्रामक रुख अपनाया और राज्य में विरोध प्रदर्शन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.