Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

ISRO की अगली उड़ान 30 जुलाई को एक साथ लॉन्च होंगे सात सैटेलाइट

20

चंद्रयान के बाद ISRO एक नई उपलब्धि की तैयारी में है। 30 जुलाई को ISRO के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से सिंगापुर के DS-SAR सैटेलाइट ले जाने वाले PSLV-C56 को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथछह को-पैसेंजर सैटेलाइट भी होंगे। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इन सभी सैटेलाइट को सुबह 6.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि DS-SAR सैटेलाइट को सिंगापुर डिफेंस साइंस टेक्नोलॉजी एजेंसी (DSTA) और एसटी इंजीनियरिंग के बीच पार्टनरशिप के तहत तैयार किया गया है। DSTA सिंगापुर की सरकार का प्रतिनिधित्व करती है।

क्या होगा इस्तेमाल?

इनके ऑर्बिट में स्थापित होने और काम शुरु करने के बाद इनसे सिंगापुर सरकार के तहत अलग-अलग एजेंसियों की सैटेलाइट इमेजरी जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। एसटी इंजीनियरिंग अपने कमर्शियल ग्राहकों के लिए मल्टी-मॉडल और हाई रिस्पॉन्सिव इमेजरी और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए इसका इस्तेमाल करेगी। बता दें कि DS-SAR हर मौसम में दिन और रात की कवरेज देने में मदद करता है, और ये एक मीटर रिजॉल्यूशन की इमेजिंग करने में सक्षम है।

6 को-पैसेंजर सैटेलाइट भी साथ

इसके साथ छह और सैटेलाइट भेजे जाएंगे – VELOX-AM, Atmospheric Coupling and Dynamics Explorer (ARCADE), SCOOB-II (एक 3U नैनोसैटेलाइट), NuSpace की तरफ से NuLIoN (एडवांस 3U नैनोसैटेलाइट), Galassia-2, और ORB-12 STRIDER, जो एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के तहत विकसित उपग्रह है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.