Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में 'इंसानी दिमाग' लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता Lady Cop Sonali: सुरों से ट्रैफिक कंट्रोल और जज्बे से बचाई जान, महिला पुलिसकर्मी सोनाली ने पेश की मि... Leopard in Burhanpur: बुरहानपुर के बंभाड़ा में तेंदुए का हमला, मवेशी को बनाया निशाना, अलर्ट पर वन वि... MP News: मध्य प्रदेश में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, वित्त मंत्री ने विधानसभा में दिया साफ जवाब दिल चीर देने वाला मंजर: अचानक पिता ने तोड़ा दम, अनजान लोगों के बीच शव को निहारता रहा 4 साल का मासूम MP News: मध्य प्रदेश में घटे मतदाता, 2 मंत्रियों को छोड़ सभी सीटों पर कम हुए वोटर, 5.39 करोड़ बचा वो... अद्भुत नजारा! खजुराहो में जब भरतनाट्यम से मंच पर उतरा 'चक्रव्यूह', अभिमन्यु के युद्ध ने दर्शकों के र... Jabalpur News: नशे में धुत रईसजादे की कार का तांडव, 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों को रौंदा PM Modi Speech: 'फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों', कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पीएम मोदी का करारा ... Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, 10 लाख के इनामी जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर

पगारा डैम व नहर में डूबने से एक किशोर व युवक की मौत गोताखोरों ने 2 घंटे बाद बाहर निकाले शव

18

मुरैना। जौरा थाना क्षेत्र के धोबीपुरा गांव के पास नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। कुछ देर बाद सूचना आई कि पगारा डैम में नहाने गए एक युवक की भी मौत डूबने से हुई है। पुलिस ने दोनों ही जगह रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाल लिया है। पगारा डैम पर युवक अपने साथी के साथ नहाने के लिए ग्वालियर महलगंज से आया था। इसी बीच गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे के करीब मां सती गार्डन जौरा में रहने वाला अरमान खान (16) नरहेला रोड पर नहर की तरफ गया था। इस दौरान वह नहर में गिर पड़ा। वह पानी में डूब गया। किशोर को डूबता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

होटल में नौकरी करता था किशोर

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। किशोर अरमान खान के शव को कुछ देर बाद ही निकाल लिया। अरमान मामा रहीश खान के घर रहता था। वह यहां एक होटल में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया।

एक युवक नहाते हुए डैम में डूबा, मौत

मृतक अतीक खान (18) निवासी महलगांव ग्वालियर रविवार को पगारा डैम पर चचेरे भाई के साथ नहाने गया था। अतीक गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। अतीक के शव को गोताखोरों ने दो घंटे की मेहनत के बाद निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.