Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हम 6 गेंद पर 6 छक्के मारेंगे…सुब्रत पाठक के ‘भारत-पाक’ बयान पर बोले अखिलेश

37

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया. पर्चा भरने के बाद अखिलेश ने बीजेपी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक के ‘भारत-पाकिस्तान’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. अखिलेश ने कहा कि हम समाजवादी लोग हैं. 6 गेंद पर 6 छक्के मारेंगे.

बता दें कि कन्नौज से बीजेपी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा था कि तेज प्रताप यहां से लड़ते तो मैच नेपाल और भारत जैसा होता. अब अखिलेश आ रहे हैं तो मैच हिंदुस्तान पाकिस्तान की तरह होगा और जीतना भारत को ही है. सुब्रत के बयान पर अखिलेश ने कहा, न वो बॉल फेंक पाएंगे, न बैट घूमा पाएंगे. अगर पहली बॉल पर छक्का नहीं मारा तो हम समाजवादी लोग नहीं. हम 6 की 6 बॉल पर छक्का मारेंगे.

सुब्रत पाठक का पूरा बयान…

कन्नौज के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, ‘अखिलेश की विचारधारा पाकिस्तानी है. पाकिस्तान का मतलब हम किसी देश की बात नहीं करते, पाकिस्तान मतलब आतंकवादी, पाकिस्तान मतलब भ्रष्टाचार, पाकिस्तान मतलब हत्यारा, पाकिस्तान मतलब लूटेरा. उत्तर प्रदेश की जनता उनको विदाई देने का काम करेगी.पाकिस्तान हमारा हिस्सा है. आज नहीं कल हमारा होगा. और हम अखिलेश यादव को पाकिस्तान की प्रवत्ति से जोड़ रहे हैं.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.