Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;...

दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी सावन पूर्णिमा बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

44

इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के महीने में भक्त, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के कार्य करते हैं। सावन माह में कुछ तिथियां काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मासिक शिवरात्रि, प्रदोष, सावन पूर्णिमा, सावन अमावस्या सावन की खास तिथियां हैं। इस बार सावन 59 दिनों का होने के कारण 2 पूर्णिमा और 2 अमावस्या पड़ रही हैं। जिसके कारण इन तिथियों पर लोगों को पूजा-पाठ, स्नान-दान कर पुण्य कमाने का दोगुना मौका मिलेगा। इस सावन पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह पूर्णिमा अधिक मास में पड़ रही है।

शुभ योगों में होगी सावन पूर्णिमा

अधिक मास शुरू हो चुका है, जो कि 16 अगस्त तक चलेगा। इस कारण सावन का महीना 59 दिनों का है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने की पहली पूर्णिमा 1 अगस्त को पड़ रही है। सावन पूर्णिमा तिथि 1 अगस्त को सुबह 05 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रही है, जो कि 2 अगस्त को सुबह 01 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, सावन अधिक मास पूर्णिमा व्रत 1 अगस्त 2023, मंगलवार को रखा जाएगा। सावन का मंगलवार होने के कारण इस दिन मंगला गौरी व्रत भी होगा।

पूर्णिमा के दिन 2 बेहद ही शुभ योग बन रहे हैं। सावन पूर्णिमा के दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग बनेगा। वहीं, उत्तराषाढ़ नक्षत्र भी रहेगा। इन योगों में पूजा-पाठ करना शुभ फल देता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.