Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

युवा फैन ने विराट कोहली को गिफ्ट किया ब्रेसलेट, वीडियो में देखें कोहली का रिएक्शन

43

ब्रिजटाउन (बारबाडोस) : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को कुछ युवा प्रशंसकों के साथ ऑटोग्राफ देते और तस्वीरें क्लिक करते देखा गया। रविवार को बीसीसीआई ने स्टार बल्लेबाज कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कुछ तस्वीरें खिंचवाते और ऑटोग्राफ देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘बारबाडोस में क्रिकेट प्रशंसकों ने विराट कोहली के लिए बना एक ब्रेसलेट भी उपहार में दिया।’ दरअसल एक युवा फैन ने कोहली को ब्रेसलेट तोहफे में दिया। कोहली ने स्नेह और हावभाव को स्वीकार करते हुए अपनी दाहिनी कलाई पर पहना और इसके लिए युवा प्रशंसक को धन्यवाद दिया।

इस बीच कप्तान रोहित और बल्लेबाज सूर्यकुमार भी प्रशंसकों में शामिल हो गए और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कीं। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में प्रशंसकों को कोहली को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते देखा जा सकता है।

पहला वनडे मैच जीतने के बाद भारत को विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना खेले गए दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। अब सीरीज 1-1 की बराबरी के साथ निर्णायक मोड़ पर है जिसका फैसला क्वींस पार्क ओवल में श्रृंखला के तीसरे और अंत मैच से होगा जो एक अगस्त को खेला जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.