Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

‘पहलगाम हमले ने दिया दर्द…’ मुस्लिम धर्म त्याग बन गया हिंदू, राम मंदिर में युवक ने की शादी; गंगाजल पीकर युवती की मांग में भरा सिंदूर

37

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है. पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस नरसंहार के बारे में जिसने भी सुना, उन्होंने बस सरकार से एक ही मांग की कि आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. मध्य प्रदेश के जबलपुर के मोहम्मद खान को भी इस घटना ने काफी विचलित किया. नतीजा, उसने खुद का धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया. उसने हिंदू धर्म अपनाकर अपनी प्रेमिका से मंदिर में शादी कर ली.

जबलपुर के रांझी में एक मुस्लिम युवक ने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाते हुए हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया. युवक मोहम्मद खान ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना से आहत होकर मुस्लिम धर्म त्याग दिया और राम मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर हिंदू धर्म स्वीकार किया. इसके साथ ही उसने अपना नाम ‘संजू’ रख लिया.

सिलाई मशीन रिपेयरिंग का कार्य करता है युवक

संजू और युवती सृष्टि हालदार, दोनों जबलपुर के रांझी क्षेत्र के निवासी हैं. युवक सिलाई मशीन रिपेयरिंग का कार्य करता है,जबकि युवती टाइपिंग सीखने के लिए वहीं पास में आती थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध की शुरुआत हुई जो पिछले तीन वर्षों से चल रहा था. परिवार की आपत्तियों और सामाजिक विरोध के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और अंततः विवाह का निर्णय लिया.

संजू और सृष्टि ने पहले एसडीएम के समक्ष पेश होकर कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद राम मंदिर में हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह संपन्न हुआ. विवाह के समय पुरोहित ने मंत्र उच्चारण के साथ दोनों को गंगाजल पिलाया और सृष्टि की मांग में संजू ने सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई, इसके बाद दोनों ने भगवान श्री राम जानकी के सामने पैर पड़ कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. इस समारोह में बजरंग दल एवं अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. साथ ही लड़की के माता-पिता भी विवाह समारोह में मौजूद थे.

लड़की की मां ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक लड़का कोर्ट के सामने खड़े होकर हिंदू धर्म नहीं अपनाता, वे इस विवाह को स्वीकार नहीं करेंगे. वहीं, संजू का कहना है कि वह पहलगाम घटना से काफी व्यथित था, उसने सोच लिया था कि वह अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपनाएगा. इसी बीच, लड़की वालों ने भी उसे हिंदू धर्म अपनाने को कहा. काफी सोचकर उसने धर्म बदल लिया.

शादी को लेकर क्या बोला लड़का?

लड़के ने कहा कि जब सृष्टि ने समाज से लड़कर उससे विवाह करने का निर्णय लिया, तो यह उसका भी कर्तव्य था कि वह हिंदू धर्म अपनाकर इस रिश्ते को पूरी स्वीकार्यता दे. सृष्टि ने बताया कि दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी पहले से ही सबको थी, लेकिन परिवार की तरफ से इस रिश्ते का विरोध किया जा रहा था. घर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी, जिसके चलते दोनों ने भागकर विवाह करने का फैसला लिया. आज मंदिर में उनके विवाह के साक्षी सभी बन रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.