Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

‘दया कर मेरे बेटे को छोड़ दो’…किडनैपर्स से मां ने लगाई गुहार, छुट्टी पर घर आया सेना का जवान लापता

72

जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले से एक ऑफ-ड्यूटी सैनिक के लापता होने की रिपोर्ट हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लापता सैनिक की पहचान अस्थल कुलगाम निवासी जावेद अहमद वानी के रूप में हुई है। वह लद्दाख में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। शनिवार रात लगभग आठ बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। उसके परिवार ने आशंका जताई है कि उसका अपहरण कर लिया गया है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसके माता-पिता कथित अपहरणकर्ताओं से उसकी रिहाई की अपील करते नजर आ रहे हैं। माता-पिता ने वीडियो में कहा, ‘‘अगर हमारे बेटे ने कुछ भी गलत किया है, तो कृपया उसे माफ कर दें।” मां ने वीडियो में कहा,‘‘जावेद घर आ जाओ, कृपया उसे दया पर छोड़ दो।‘‘  अधिकारियों के मुताबिक वानी की कार शनिवार शाम को पारनहॉल में मिली। सुरक्षा बलों ने लापता सैनिक का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी है , हालांकि उसके बारे में पुलिस या सेना ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.