Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...

कमलनाथ ने कहा- प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार चल रही मुझे गद्दारी और सौदा कर CM पद से हटाया

82

भोपाल। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बन गई है। हर वर्ग परेशान है। युवाओं को काम नहीं मिल रहा, हर परिवार महंगाई से परेशान है। भाजपा राज में पान उत्पादक, बरेजे लगाने और पान की खेती का महत्व समाप्त हो गया है और चौरसिया समाज बड़ी संख्या में पलायन करने के लिए मजबूर हो रहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पान उत्पादक व्यवसाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और चौरसिया तंबोली समाज के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में लगाया।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव किसी दल या व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य का है। प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार चल रही है। 15 साल बाद हमारी सरकार बनी, जो 15 महीने चली। हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया और आगे भी करते, पर गद्दारी, धोखेबाजी और सौदे से सरकार गिरा दी। अब जब चुनाव का समय आ गया तो शिवराज जी को बहनें और कर्मचारी याद आने लगे हैं, लेकिन याद रखें कि प्रदेश का मतदाता बिकाऊ नहीं है। जनता अब आपको माफ नहीं करने वाली है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बसंत चौरसिया ने पान किसान एवं पान व्यवसाय कल्याण मंडल, अनुसंधान केंद्र बनाने सहित अन्य मांगें रखीं।

मतदाता सूची के काम पर नजर रखें

उधर, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कार्यालय में बूथ लेवल एजेंट और विधानसभा प्रभारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची के काम पर नजर रखें। अपात्रों को चिह्नित करके उनके नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए आपत्ति दर्ज कराएं। यह काम सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें सभी जुट जाएं।

इस दौरान मतदाता सूची कार्य के प्रभारी महेंद्र जोशी और सह प्रभारी डा. संजय कामले ने दो अगस्त से प्रारंभ होने वाले पुनरीक्षण कार्य की जानकारी दी। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे के नेतृत्व में प्रदेश के 40 जिलों के ट्रांसपोर्टर्स ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से भेंटकर अवैध वसूली सहित अन्य समस्याओं के बारे में बताया। कमल नाथ ने उन्हें आश्वस्त किया कि हमारी सरकार बनने पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.