Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

थीम रोड पर खंबे हटाने का काम शुरू हेरिटेज वाले लगेंगे

21

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन व मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने थीम रोड के ऊपर झूलने वाले बिजली के तारों और खंबों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गत मार्च माह में खंबों पर झूलते बिजली के तारों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा यहां महाराज बाड़ा की तर्ज पर हेरिटेज पोल लगाने के लिए भी कहा था।

वर्तमान में ये हेरिटेज पोल नोएडा की एक कंपनी कास्ट कर रही है, क्योंकि ऐसे पोल बाजार में नहीं आते हैं। इसकी एक खेप भी जल्द ही कार्पोरेशन को मिल जाएगी। इसके चलते अब पुराने खंबे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निर्देश पर शुरू हुआ काम: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गत मार्च माह में थीम रोड का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने बिजली के झूलते तारों पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि जब लाइन अंडरग्राउंड हो चुकी है, तो इन तारों को भी हटा दिया जाए। इसके अलावा यहां महाराज बाड़ा की तर्ज पर हेरिटेज पोल लगाए जाएं, ताकि शाम के समय इस सड़क का लुक अलग ही नजर आए। चूंकि हेरिटेज पोल मार्केट में मिलते नहीं हैं, इस कारण इन्हें अलग से तैयार करना होता है। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के कार्यपालन यंत्री अंकित शर्मा ने नोएडा में फैक्ट्री विजिट कर इन खंबों को तैयार होते देखा था। इस दौरान डिजाइन में भी थोड़ा परिवर्तन कराया गया है। इस आधार पर अब ठेकेदार फर्म ये पोल भेजने के लिए तैयार हो गई है। ऐसे में पोल आने से पहले बिजली के पुराने खंबों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.