Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

बंदूक साफ करते समय चली गोली गार्डन संचालक की मौत

19

ग्वालियर। थाटीपुर इलाके में एक गार्डन संचालक की गोली लगने से मौत हो गई। वह शनिवार सुबह बंदूक साफ कर रहे थे, तभी गोली चल गई। इसके चलते उनकी मौत हो गई। इस मामले में थाटीपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलवाया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच की है।

थाटीपुर स्थित दर्पण कालोनी में एमआइजी में रहने वाले अभिषेक सक्सैना अपने घर पर थे। वह गार्डन संचालक हैं। उनके पास लाइसेंसी बंदूक भी थी। शनिवार सुबह वह घर पर थे, तभी अलमारी से बंदूक निकाली। इसके बाद वह बंदूक की सफाई करने लगे। तभी अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही गोली चली तो उनके स्वजन आवाज सुनकर दौड़े। वह लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़े हुए थे। यह देखकर स्वजनों की चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाटीपुर थाने की फोर्स यहां पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। फिलहाल मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।

पुलिस कर रही है जांच

हालांकि मामला प्रथम द्ष्टया दुर्घटना मानी जा रही है, बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहीं गोली चलने के पीछे और कोई बात तो नहीं है। क्योंकि आमतौर पर कोई भी व्यक्ति अपने घर में हथियार रखता है तो उसे अपने हथियार के बारे में पता रहता है कि वह लोड है या अनलोड। इसलिए पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.