Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन

आशिका भाटिया की इस लत से बिग बॉस का पूरा घर परेशान जद से भी हुआ विवाद

68

 बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट आशिका भाटिया की स्मोकिंग की लत ने अन्य कंटेस्टेंट्स के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जहां आशिका शो में कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है, तो वहीं दूसरी ओर उनकी स्मोकिंग की लत पूरे घर को परेशान कर रखा है। बता दे कि स्मोकिंग की लत के कारण आशिका की जद से बहस भी हो चुकी है।

इसलिए हुई बहस

दरअसल, जब जद जिम एरिया में एक्सराइज कर रहे थे, तभी आशिका उन्हे बार-बार एक्सरसाइज खत्म करने के लिए पूछ रही थी। क्योंकि जिम एरिया और स्मोकिंग एरिया आसपास ही है। इस दौरान आशिका को स्मोकिंग के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद दोनों में बहस हो गई। हालांकि बाद में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और मनीषा रानी ने आशिका को समझाया और इंतजार करने की नसीहत दी।

एडिक्शन पर नहीं है कंट्रोल

इस मामले को लेकर आशिका का कहना है कि बिग बॉस हाउस में एंटर करने से पहले फॉर्म भरने के दौरान ही उन्होने बता दिया था कि वे स्मोक करती हैं। आशिका का कहना है कि डेढ़ घंटे से ज्यादा इंतजार करना भी उनके लिए बड़ी बात है।

पूरा घर है परेशान रेशान

जद ने आशिका के इस रवैये की शिकायत पूजा भट्ट से की है। साथ ही अविनाश सचदेव ने भी जद की बात पर सहमति जताई। साथ ही कहा कि न सिर्फ आशिका स्मोकिंग करती हैं बल्कि वह रूम भी गंदा करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.