Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

घर के मंदिर में जरूर करें इन नियमों का पालन वरना रुक जाती है परिवार की तरक्की

23

सभी घरों में मंदिर जरूर होता है। घर में पूजा स्थल का होना महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में मंदिर बनाने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही नेगेटिव ऊर्जा समाप्त होने लगती है। वास्तु शास्त्र में मंदिर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करना आवश्यक है। अगर घर के मंदिर में इन नियमों का पालन न किया जाए तो यह परिवार की तरक्की पर प्रभाव डालता है। घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में हर चीज की एक सही दिशा निर्धारित की गई है। अगर हर चीज सही दिशा में रखी जाए तो सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में गणेश जी की तीन मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। साथ ही देवी-देवताओं की बड़ी मूर्ति भी नहीं रखना चाहिए।

– खंडित या खराब हो चुकी मूर्ति और तस्वीरों को भी न रखें। कोई मूर्ति अगर टूट जाती है, तो उसे नदी में प्रवाहित कर दें।

– अगर आपके घर में मंदिर में भगवान के वस्त्र खराब हो गए हैं या फट गए हैं, तो उन्हें तुरंत बदल देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर या आसपास खराब चीज भी नहीं रखना चाहिए।

– मंदिर में चढ़ाई जाने वाली पूजन सामग्री को ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए।

– अगरबत्ती की राख को जमा समय तक जमा नहीं होने दें। ऐसा करने से वहां गंदगी फैलने लगती है।

– घर के मंदिर में अंगूठे के आकार से बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि पूजा के दौरान दीपक कभी बीच में ना बुझे। घर के मंदिर में कभी भी मृतकों और पूर्वजों की फोटो न लगाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.