Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की घोषणा अति पिछड़ी जाति में शामिल होगी बैगा जनजाति

20

 सिंगरौली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सिंगरौली पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- बैगा जनजाति अति पिछड़ी जाति में शामिल होगी। उन्होंने बैढ़न में संत रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल होने वाले संतों को सम्मानित किया गया। संतों ने भी मुख्यमंत्री को संत रविदास जी की जन्म-भूमि की मिट्टी एवं गंगाजल भेंट किया। मुख्यमंत्री बोले – संत रविदास जी का मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा, जहां भोजन निश्‍शुल्‍क होगा।

देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में अब सभा में शामिल

देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में अब सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री यहां चरण पादुका योजना अंतर्गत वितरण, रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर

मुख्यमंत्री मुख्यालय बैढ़न के रामलीला मैदान में संत शिरोमणि समरसता रथ यात्रा का शुभांरभ किया। इसके बाद देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। समारोह में मुख्यमंत्री 693करोड़ 34 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्‍यास तथा लोकार्पण व 672 करोड़ 25 लाख की रिहंद माइक्रो सिचाई परियोजना का शिलान्‍यास किया।

देवसर के सभागार तथा उत्‍कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान की बाउंड्री बाल का लोकार्पण करेंगे

समारोह में मुख्यमंत्री 9 करोड़ 90 लाख से निर्मित शासकीय महाविद्यालय देवसर के सभागार तथा उत्‍कृष्ट विद्यालय देवसर के खेल मैदान के बाउंड्री बाल का लोकार्पण किया। 5 करोड़ 93 लाख लागत से बनाए गए। शासकीय पालीटेक्निक कालेज के अतिरिक्त कक्ष तथा प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विकास परियोजना द्वारा 5 करोड़ 36 लाख से बनाई गई अमहरा मलगिया डांड से करामी सड़क का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम हुआ था निरस्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंगलवार की शाम सिंगरौली कार्यक्रम में शिरकत करना था। दोपहर अचानक कतिपय कारण से कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.