Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर चलती कार में किया दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार

57

गुना। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में चार दिन पहले स्कूल जा रही 16 साल की एक छात्रा का मुरादपुर ग्राम पंचायत के सचिव ने अपने साथी के साथ अपहरण किया, िफर चलती बोलेरो में दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद गुना से बाहर जाने की धमकी देकर छात्रा को छोड़ गए। इससे डरी नाबालिग ट्रेन से इंदौर पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने पड़ताल करते हुए लड़की को इंदौर से बरामद कर बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पंचायत सचिव अपनी बोलेरो सहित फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।

गुना से बाहर जाने की धमकी देकर छात्रा को छोड़ा

पुलिस के अनुसार छात्रा के पिता ने 22 जुलाई को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल से देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी है।

छात्रा मोबाइल नहीं रखती थी

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि अपहृत छात्रा मोबाइल नहीं रखती है, जो एक परिचित के मोबाइल पर इंटरनेट मीडिया पर आइडी बनाकर उपयोग करती थी। इसे पुलिस ने महत्वपूर्ण तथ्य मानकर उक्त मोबाइल से छात्रा का सुराग लगाने का प्रयास किया।

इंदौर से किया बरामद

इसी क्रम में छात्रा के इंदौर में होने की जानकारी लगी और उसे 25 जुलाई को इंदौर से बरामद कर लिया। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने पंचायत सचिव हरिश्याम पुत्र गेंदालाल धाकड़ निवासी मुरादपुर, उसके साथी नरेश पुत्र नारायण सिंह धाकड़ निवासी ग्राम धाननखेड़ी के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर बुधवार को आरोपित नरेश धाकड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पंचायत सचिव हरिश्याम धाकड़ फरार है।

छात्रा तक ऐसे पहुंची पुलिस

कोतवाली टीआइ मदनमोहन मालवीय ने बताया कि उक्त नाबालिग छात्रा ट्रेन से अकेली ही इंदौर गई थी। मोबाइल नहीं होने पर छात्रा ने अपने बगल में बैठे एक यात्री के मोबाइल से फोन लगाए। इस मोबाइल नंबर को पुलिस ने तत्काल ट्रेस किया और उस व्यक्ति से छात्रा पर नजर रखने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने इंदौर से छात्रा को बरामद कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.