Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

दुनियाभर में धमाल मचा रही है फिल्म बार्बी इतने हजार करोड़ रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

20

बड़े पर्दे पर ‘बार्बी’ के फैंटसी वर्ल्ड की कहानी हर किसी को काफी पसंद आ रही है। 21 जुलाई को हाॅलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर के साथ रिलीज होने वाली फिल्म बार्बी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को इंडिया में अंग्रेजी भाषा में ही रिलीज किया गया था। वहीं अब ये फिल्म वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है। इंडिया के साथ-साथ बाकी देशों में भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बार्बी ग्रेटा गर्विग के डायरेक्शन में बनी है। आइए, जानते हैं कि इस फिल्म ने इंडिया और वर्ल्डवाइड अब तक कितनी कमाई की है।

दुनियाभर से मिला शानदार रिस्पॉन्स

‘बार्बी’ के साथ ग्रेटा गर्विग ऐसी पहली हाॅलीवुड महिला निर्देशक बन गई हैं, जिनकी फिल्म ने शुरुआत के तीन दिनों में ही 155 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर लिया है। ओपेनहाइमर को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने वाली ये फिल्म इंडिया में इंग्लिश भाषा में रिलीज की गई थी। इस फिल्म का कलेक्शन शनिवार को 6.5 और रविवार को 7.15 करोड़ रहा है। हालांकि, वर्किंग डे पर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 2.43 करोड़ का कलेक्शन किया। इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक 21.08 करोड़ का हुआ है।

जल्द ही 3000 करोड़ क्लब में होगी शामिल

‘बार्बी’ फिल्म ने इंडिया में भले ही धीमी कमाई की हो, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है। दुनियाभर में ये फिल्म रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इतना ही नहीं बार्बी, टाॅम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 को टक्कर देने के करीब पहुंच चुकी है। वर्ल्ड वाइड बार्बी ने वीकेंड तक 2050 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, अब फिल्म का कलेक्शन दुनियाभर में 2760 करोड़ हो गया है। जिस हिसाब से ये फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 3000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। इस फिल्म में मार्गोट रॉबी, सिमू लियू, केट मैकिनाॅन, इस्सा राय, रिया पर्लमैन और विल फेरेल अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.