Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

खड़कोद में लाड़ली बहना सम्मेलन में आ सकते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

42

बुरहानपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 30 जुलाई को बुरहानपुर आ सकते हैं। वे जिले के खड़कोद गांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहनों केसम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम की प्रारंभिक सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि कार्यक्रम की अंतिम स्वीकृति 28 जुलाई तक मिलना संभावित है। बुधवार को सीइओ जिला पंचायत श्रष्टि देशमुख सहित अन्य अधिकारियों ने खड़कोद में हेलिपैड के पास वाले मैदान का निरीक्षण किया।

इस स्थान पर पहले भी मुख्यमंत्री की कई सभाएं हो चुकी हैं। यहां पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान, हेलिपैड और नागरिकों के लिए आसान पहुंच वाला स्थल होने के कारण इसका चयन किया गया है। इस दौरान अमित शाह और मुख्यमंत्री भाजपा के जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन और विकास पर्व के तहत अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी कर सकते हैं।

दो माह से टल रहा दौरा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुरहानपुर दौरा बीते दो माह से टल रहा है। अप्रैल व मई में तूफान, वर्षा और ओलावृष्टि के कारण केला उत्पादक किसानों को काफी नुकसान हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री ने किसानों से जल्द बुरहानपुर आने का वादा किया था। इसके बाद कई बार दौरा प्रस्तावित हुआ, लेकिन किन्हीं कारणों से टल गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.