Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

वजन घटाना चाहते हैं तो ऐसे करें मशरूम का सेवन

48

अनियमित जीवन शैली और खानपान में लापरवाही के कारण आजकल कम उम्र में ही लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। शरीर के बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है। कई लोग घंटों जिम में पसीना भी बहाते हैं और डाइट पर भी कंट्रोल करते हैं, लेकिन सही संतुलन नहीं होने के कारण मोटापा कम नहीं होता है। डाइटीशियन अंतरा देबनाथ के मुताबिक, यदि आप भी अपना मोटापा कम करना चाहते हैं तो मशरूम आपके लिए रामबाण औषधि साबित हो सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है मशरूम

डाइटीशियन अंतरा देबनाथ के अनुसार, सेहत के लिए मशरूम काफी फायदेमंद होता है। मशरूम में विटामिन-बी, विटामिन-डी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, सेलेनियम जैसे कई प्रमुख पोषक तत्व होते हैं। मशरूम एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

नाश्ते में करें मशरूम का सेवन

मशरूम में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिसकी वजह से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। मशरूम के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। डाइटीशियन अंतरा देबनाथ के मुताबिक, सुबह नाश्ते में मशरूम खाना सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। इसे आप दलिया या ओट्स के साथ खा सकते हैं।

मशरूम सूप का करें सेवन

शरीर का वजन कम करने के लिए मशरूम सूप का सेवन कर सकते हैं। मशरूम, प्याज, गाजर, अदरक और लहसुन को बारीक काट लें। घी के साथ गर्म करने के बाद लहसुन और अदरक को डालकर भून लें और इसके बाद पानी और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं।

मशरूम की सब्जी

मशरूम में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसकी सब्जी सप्ताह में दो दिन जरूर खाना चाहिए। इससे पाचन ठीक रहता है। यह शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखता है और वजन तेजी से घटाने में मदद करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.