Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

फूड के साथ चाहिए रिलेक्स तभी तो थीम बेस्ड रेस्टो-कैफे का क्रेज

28

ग्वालियर। किसी रेस्टोरेंट का चयन आमतौर पर किस आधार पर किया जाता है, शायद आपको लग रहा होगा ‘वहां मिलने वाले स्वादिष्ट भोजन के आधार पर?’ नहीं, ऐसा नहीं है। अब लोग रेस्टोरेंट और कैफे का चुनाव जायका लेने के लिए कम, वहां जाकर खासा वक्त बिताने के लिए कर रहे हैं। शायद यही कारण है कि शहर में लगातार थीम बेस्ड रेस्टोरेंट का क्रेज बढ़ता जा रहा है। थीम बेस्ड रेस्टोरेंट यानी किसी खास तरह की खूबी को लेकर बनाया गया रेस्टोरेंट, जहां आप उस माहौल को न सिर्फ फील कर सके, उसे एंजाय भी कर सकें। यानि फूड के साथ फील भी…।

शहर में कई ऐसे रेस्टोरेंट्स हैं जो अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते है। यहां का नजारा आमतौर पर मिलने वाले रेस्टोरेंट्स से बिल्कुल अलग होता है। वहीं, शहर में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो कुछ अलग हटकर देखना या करना चाहते हैं। इसलिए यह रेस्टोरेंट लगातार चलन में है।

ऊंची पहाडियों का व्यू खास

शाम के समय शहर की पहाडियों पर स्थित रेस्टोरेंट और कैफे अपने शानदार व्यू के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यहां पर बैठकर पूरे शहर को ढलते हुए सूरज की रोशनी में देखना ही अपने आप में काफी सुकून देने वाला होता है। ऐसे व्यू में लोग एक हाथ में काफी का मग और एक हाथ में कोई किताब लेकर अपना समय बिताना पसंद करते हैं।

सबसे खास है रेस्टोरेंट्स की थीम

थीम बेस्ड रेस्टोरेंट्स का आधार ही होता है विशेष प्रकार की खूबी को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया एरिया। तो इस क्रम में शहर में इन दिनों ऐसे कई रेस्टोरेंट मिल जाएंगे जो अपने आप में कुछ विशेष खूबी लेकर चल रहे हैं। कहीं स्टाक मार्केट के पेटर्न पर कैफे को डिजाइन किया गया है तो किसी रेस्टोरेंट में खाना परोसने छोटी सी ट्रेन आती है। कहीं खुले आसमान के नीचे छोटी छोटी ‘झोंपडीनुमा’ सीटें तैयार की गई हैं तो कहीं लेक व्यू देता हुए लुभावनी सिटिंग व्यवस्था में लोग खाने का लुत्फ ले रहे हैं।

सेल्फी के लिए दीवानगी सबसे ज्यादा

कैफे-रेस्टोरेंट कैसा भी हो, किसी थीम पर आधारित हो या किसी व्यू को ध्यान में रख कर बनाया गया हो, इन सब में सबसे ज्यादा खास ध्यान रखा जाता है ‘सेल्फी प्वाइंट ’ का । हर रेस्टोरेंट में स्पेशल सेल्फी प्वाइंट तैयार करवाए गए हैं, जहां लोग शानदार तस्वीरें खींच सकते हैं। वहीं इन सेल्फी प्वाइंट को अगल-अगल फेस्टिवल और मौकों के हिसाब से अपडेट किया जाता है।

ओपन रूफ पार्टी का क्रेज

शहर में कई रेस्टोरेंट और कैफे अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अलग अंदाज से हमारा मतलब है ‘ओपन रूफ कंसेप्ट’ खुली छत पर एक शानदार पूल और उसके आसपास बैठे लोग, किसी भी शाम को यादगार बनाने के लिए इतना काफी है। इसके साथ इन ओपन रूफ कैफे और रेस्टोरेंट में ओपन बार और डीजे होने से यहां पार्टियों का भी चलन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !