Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कमल नाथ का नीमच में रोड शो, सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी, फाड़े गए पोस्टर

32

नीमच। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्‍यक्ष कमलनाथ ने आज नीमच में रोड शो किया। यहां दावेदारों ने नाथ के सामने अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नाथ के आगमन के पूर्व पुरे शहर में बैनर पोस्टर लग गए थे। इनमें कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर दिखी। इसके चलते शहर में पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लगे पोस्टर भी फाड़े गए ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री बृजेश मित्तल तथा जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि पत्रकार वार्ता के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नाथ का बस स्टैंड से रोड शो प्रारंभ हुआ जो फव्वारा चौक होते हुए टैगोर मार्ग, कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन के सामने होते हुए टाउन हाल पहुंचा।

रोड शो के दौरान कमलनाथ का जगह-जगह स्वागत किया गया। टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के मंडलम एवं सेक्टर प्रभारियों की परिचर्चा मे भाग लिया। इसके साथ ही जिला जिला उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों एवं उद्योगपतियों तथा दिव्यांग प्रकोष्ठ से चर्चा भी है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन पर प्रतिबंधित व परिवर्तित मार्ग

यातायात पुलिस ने बताया कि रोड शो के दौरान कार्यक्रम से एक घंटे पूर्व से इन मार्गों पर वाहन आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया । हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंच मार्ग के आगमन पर हवाई पट्टी से हिंगोरिया फाटक, महु रोड़, बस स्टैंड, बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, विजय टाकिज चौराहा, कांग्रेस कार्यालय, टाउन हाल, दशहरा मैदान तक वाहन आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहा।

कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान की ओर आने वाले मार्ग विजय टाकिज से दशहरा मैदान की ओर चर्च के सामने तक, जाजु कन्या महाविद्यालय से पोस्ट आफिस चौराहा व गणेश मंदिर तक, जाजू बिल्डिंग से फिरोजशाह पेट्रोलपंप की ओर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहे। मंदसौर की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन भाटखेंड़ा बायपास होते हुए जेतपुरा फंटा से डाक बंग्ला होते हुए शहर में प्रवेश कर पाए। शहर से बाहर जाने हेतु वाहन डाक बंग्ला होते हुए जेतपुरा फंटा से शहर से बाहर जा गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.