Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Manawar Dhar News: कपास और गराडू की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 20 लाख के पौधे किए ... Tal Police Station Ratlam: पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव, ग्रामीणों ने ... Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ... Indore Municipal Corporation: कचरा गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, बॉम्बे हॉस्पिटल... Chhindwara Seoni Highway News: बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बस के नीचे दबने से या... Madhya Pradesh Accident Update: सिवनी सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज क... Ladli Behna Yojana 41st Installment: राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा इस योजना के नाम, जानिए कब आएगी ... Train Diversion List: साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार... MP High Court Update: शिकायत के 10 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इंदौर में ध्वनि नियंत्रण कानूनों क... Rain Alert in India: मानसून की विदाई के बाद बदले मौसम के तेवर, जानिए अपने राज्य में अगले कुछ दिनों क...

पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम धर्म नसरुल्लाह से किया निकाह

54

इस्लामाबाद। Anju Nasrullah Wedding: फेसबुक फ्रेंड से मिलने भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। अंजू अब फातिमा बन गई है। उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। गौरतलब है कि वीजा लेकर पाकिस्तान गई अंजू ने कहा था कि वो अपने दोस्त से मिलने गई और कुछ दिनों में लौट आएगी। हालांकि अब उसके निकाह कर लेने की खबर सामने आई है। अंजू पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां हैं। अंजू धर्म बदलने से पहले ईसाई थी।

पाकिस्तान कोर्ट में हुआ अंजू का निकाह

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्म बदलने के बाद अंजू का नाम फातिमा रखा गया है। निकाह जिला कोर्ट में हुआ। मालकुंड डिवीजन के डीआइजी नासिर महमूद दस्ती ने नसरुल्लाह और अंजू के निकाह की पुष्टि की।

पुलिस सुरक्षा के बीच घर भेजी गई अंजू

मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और नसरुल्लाह के पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा नाम रखा है। महिला को पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट से घर भेजा गया।

अदालत में दर्ज कराया बयान

अंजू और नसरुल्लाह ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से निकाहनामा पर हस्ताक्षर किए हैं। अंजू ने अदालत को बताया, वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई है और बहुत खुश है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.