Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

अमरनाथ यात्रा के बाद दरगाह पहुंचीं सारा अली खान कश्मीर में लिया चाय का मजा

70

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों वेकेशन पर हैं। वे फिल्म जरा हटके जरा बचके की सक्सेस के बाद छुट्टियों का मजा ले रही हैं। फिलहाल वे कश्मीर में हैं। कुछ दिनों पहले सारा सोनमार्ग वैली और अमरनाथ यात्रा पर गई थीं, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। अमरनाथ में सारा ने भोलेनाथ के दर्शन किए। इतना ही नहीं सारा ने कश्मीर की खूबसूरत वादियों में वहां के लोगों के साथ काफी एंजॉय किया। कश्मीर एक्सप्लोर करने और भोलेनाथ के दर्शन के बाद सारा दरगाह पहुंचीं, जहां वे माथा टेकते नजर आईं। सारा ने दरगाह में दुआ मांगी।

कश्मीर के लोगों के साथ सारा की मस्ती

इसके बाद सारा ने लोगों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे उनके फैंस को नमस्ते करती हैं और बताती हैं कि आंटी जी उनकी चाय के लिए बकरी का दूध निकाल रही हैं। सारा ने वहां के बच्चों के साथ एंजॉय किया। उन्होंने एक बच्ची को अपनी गोद में भी बैठाया था। सारा ने एक महिला से पूछा दीदी हम कहां हैं और फिर सारा खुद ही कहती हैं, “नमस्ते दर्शकों वेलकम टू थाजीवास।” सारा ने इसके अलावा भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे पूल में हैं और एक बेबी के साथ खेल रही हैं। सारा के इन वीडियोज पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यूजर्स ने की सारा की तारीफ

एक ने कमेंट करते हुए लिखा, “डाउन टू अर्थ पर्सनालिटी है ये लड़की, कोई दिखावा नहीं।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सारा तुम अलग ही हो यार, सच में विश्वास नहीं होता आप स्टारकिड हो, इतनी रॉयल फैमिली होने के बाद भी इतनी हंबल हो।” सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में आदित्य राॅय कपूर, पंकज त्रिपाठी, अली फैजल, अनुपम खेर और नीना गुप्ता अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.