Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

दुनियाभर में धमाल मचा रही है फिल्म बार्बी इतने हजार करोड़ रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

18

बड़े पर्दे पर ‘बार्बी’ के फैंटसी वर्ल्ड की कहानी हर किसी को काफी पसंद आ रही है। 21 जुलाई को हाॅलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर के साथ रिलीज होने वाली फिल्म बार्बी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को इंडिया में अंग्रेजी भाषा में ही रिलीज किया गया था। वहीं अब ये फिल्म वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है। इंडिया के साथ-साथ बाकी देशों में भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बार्बी ग्रेटा गर्विग के डायरेक्शन में बनी है। आइए, जानते हैं कि इस फिल्म ने इंडिया और वर्ल्डवाइड अब तक कितनी कमाई की है।

दुनियाभर से मिला शानदार रिस्पॉन्स

‘बार्बी’ के साथ ग्रेटा गर्विग ऐसी पहली हाॅलीवुड महिला निर्देशक बन गई हैं, जिनकी फिल्म ने शुरुआत के तीन दिनों में ही 155 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर लिया है। ओपेनहाइमर को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने वाली ये फिल्म इंडिया में इंग्लिश भाषा में रिलीज की गई थी। इस फिल्म का कलेक्शन शनिवार को 6.5 और रविवार को 7.15 करोड़ रहा है। हालांकि, वर्किंग डे पर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 2.43 करोड़ का कलेक्शन किया। इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक 21.08 करोड़ का हुआ है

जल्द ही 3000 करोड़ क्लब में होगी शामिल

‘बार्बी’ फिल्म ने इंडिया में भले ही धीमी कमाई की हो, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है। दुनियाभर में ये फिल्म रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इतना ही नहीं बार्बी, टाॅम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 को टक्कर देने के करीब पहुंच चुकी है। वर्ल्ड वाइड बार्बी ने वीकेंड तक 2050 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, अब फिल्म का कलेक्शन दुनियाभर में 2760 करोड़ हो गया है। जिस हिसाब से ये फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 3000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। इस फिल्म में मार्गोट रॉबी, सिमू लियू, केट मैकिनाॅन, इस्सा राय, रिया पर्लमैन और विल फेरेल अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.