Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

जमीन दलालों की रजिस्ट्री कार्यालय के पास पिटाई पुलिस ने बचाकर पहुंचाया थाने

42

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाले जमीन दलाल की कुछ लोगों ने रजिस्ट्री कार्यालय के सामने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान भाग रहा जमीन दलाल पुलिस की गाड़ी के सामने आकर खुद को बचाने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे बचाकर थाने पहुंचाया। उपचार के बाद उसे सरकंडा थाने में रखा गया है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाले संतोष जायसवाल और संदीप जायसवाल आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों सरकंडा क्षेत्र में जमीन खरीदने और बेचने का काम करते हैं। सोमवार को वे रजिस्ट्री कार्यालय आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए दोनों भाई सड़क की ओर भागने लगे। इसी दौरान वे पुलिस की गाड़ी के सामने आ गए।

गाड़ी में बैठे जवानों ने दोनों भाइयों को किसी तरह बचाया। इसके बाद उन्हें गाड़ी में बिठाकर थाने ले गए। वहां पर पूछताछ में पता चला कि दोनों भाइयों ने जमीन बेचने के नाम पर कुछ लोगों से रुपये लिए हैं। उन्हीं लोगों को दोनों भाइयों ने रजिस्ट्री के लिए बुलाया था। यहां पर दोनों भाई रजिस्ट्री कराने के लिए टालमटोल कर रहे थे। इससे नाराज लोगों ने उनकी पिटाई की।

पूरा मामला समझ में आने के बाद दोनों को सरकंडा थाने भेज दिया गया है। यहां पर पुलिस पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।पहले भी हो चुका है धोखाधड़ी का मामला दर्जजमीन के नाम पर रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं कराने पर संतोष और उसके रिश्तेदार के खिलाफ पहले भी सरकंडा थाने में मामला दर्ज हो चुका है।

संतोष ने कई लोगों को सरकंडा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर जमीन दिलाने के नाम पर रुपये लिए। इसके बाद लोगों को घुमाने लगा। इससे परेशान होकर कुछ लोगों ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाईरजिस्ट्री कार्यालय के पास जमीन दलाल दोनों भाइयों से मारपीट के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी लेने के बाद दो लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.